कन्या विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

अजयगढ़। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ में प्राचार्य एस.बी. गर्ग के निर्देशन में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की अंशिका मिश्रा ने प्रथम, रचना पटेल ने द्वितीय एवं पूजा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनीता केवट ने प्रथम, ज्ञान देवी कुशवाहा ने द्वितीय एवं रचना पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस भी मनाया गया। प्राचार्य, समस्त शिक्षक एवं छात्राओं ने संविधान के पालन, उसकी गरिमा बनाए रखने तथा देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, मधुरिमा श्रीवास्तव, सविता गुप्ता, किशोरीलाल सुनकर, दीपक तिवारी, नीलेश गुप्ता, शशिबाला तिवारी, राम सिया पटेल, साक्षी दीक्षित, निकिता खरे, विभा शर्मा, सुरेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, मनिका मिश्र, सुशीला उइके, गिरिधर गोपाल भट्ट, रवि सेन, विजय सिंह, भावना खरे एवं मेघा विश्वारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।




