पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरण

अमानगंज। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश दुबे ने की, जबकि नेतृत्व वीरेंद्र खटीक ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में सतीश दुबे, महेंद्र तिवारी, राम भगत सोनी, मुन्ना मिश्रा, पीयूष देव सिंह परमार, गंभीर सिंह हिनौती, रामेश्वर गर्ग, धूराम चैधरी, बलवान सिंह कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हकून दहायत, परसोत्तम, धर्मेंद्र अवस्थी, प्रमोद वर्मा, सजल ताम्रकार, पुष्पेंद्र सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




