पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत

रात में खाना खाने के बाद खेत में पानी लगाने गए थे वृंदावन संसिया

पवई। जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसेला में खेत की सिंचाई करते समय बिजली का करंट लगने से 66 वर्षीय किसान वृंदावन संसिया की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार वृंदावन संसिया, पिता रूपा बेड़िया, बीती रात खाना खाने के बाद अपने खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। बाद में ग्रामीणों ने उनका शव खेत के पास पड़ा देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button