पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

अरविंद सिंह दांगी ने संभाली अजयगढ़ एसडीओपी की कमान

  1. अजयगढ़। अजयगढ़ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के पद पर अरविंद सिंह दांगी ने पदभार संभाल लिया है। खास बात यह है कि वे पूर्व में अजयगढ़ में नगर निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब दूसरी पारी में उन्हें इसी क्षेत्र में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। पदभार ग्रहण करने के बाद अरविंद सिंह दांगी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा आम जनता को सरल और सहज पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-शांति कायम रखने, आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और पुलिस व्यवस्था को जनहितैषी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button