पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

देवेंद्रनगर में धूमधाम से मनी इच्छा नवमी

आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने की परिक्रमा

देवेंद्रनगर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जिसे इच्छा नवमी और आंवला नवमी के नाम से जाना जाता है, बुधवार को क्षेत्र में बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ पूजन स्थलों पर उमड़ पड़ी। श्रीराममंदिर परिसर,सूंघा बाबा मंदिर,जीरो मॉडल स्कूल स्थित आंवला पेड़ सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने आंवला के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने सबसे पहले आंवला वृक्ष को जल अर्पित किया, हल्दी-कुमकुम, अक्षत, फूल और धूप-दीप से पूजन किया। इसके बाद वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटकर 108 परिक्रमा की और परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और संतान की मंगल कामना की। मान्यता है कि इस दिन आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु,शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए आंवला नवमी पर वृक्ष की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है। इसी कारण इस पर्व को इच्छा नवमी कहा जाता है। महिलाओं ने पूजन के बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button