स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल आनंद मेले की धूम
फीता काटकर विद्यालय की कोषाध्यक्ष अभिलाषा पटेल ने किया मेले का शुभारंभ

देवेंद्रनगर। स्थानीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल आनंद मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विद्यालय की कोषाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती उर्मिला जी, विद्यालय संचालक अलछेंद्र पटेल, राम सिंह सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजाकर अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। खान-पान के स्टॉल, खरीद-बिक्री की गतिविधियां और आकर्षक झूले बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दुकानों का संचालन कर व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और आर्थिक समझ का परिचय दिया।कार्यक्रम में तहसीलदार सुमित तिवारी,प्राचार्य राजेश रैकवार कन्या हायर सेकेंडरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय संचालक, पत्रकार एवं अभिभावक शामिल हुए। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता सीखने का बेहतरीन अवसर साबित हुआ। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग से बाल आनंद मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।




