पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

रैकरा गांव में घर के चारा कक्ष में घुसी मादा तेंदुआ, देर रात सफल रेस्क्यू

रात एक बजे सुरक्षित निकाला गया तेंदुआ

पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया तहसील के ग्राम रैकरा में रविवार, 15 नवंबर को एक घर के चारा भंडारण कक्ष में घुसी वयस्क मादा तेंदुए का वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। कई घंटे चले अभियान के बाद रात्रि करीब एक बजे तेंदुए को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला गया। तेंदुए के घर में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए स्वाभाविक रूप से बाहर निकलने का अवसर दिया गया। इसके लिए निकास मार्ग खुला रखा गया और भीड़ तथा शोरगुल नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। रात 9 से 10 बजे तक इंतजार के बाद भी तेंदुआ बाहर नहीं आया। इसके बाद पिंजरे की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर मध्यरात्रि के बाद तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अभियान में मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में उपवन क्षेत्रपाल देवी सिंह यादव, वनपाल जयप्रकाश नारायण दुबे, गोविंद प्रजापति, हर प्रसाद अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, जगदीश अहिरवार, राजेंद्र पटेल, भानु प्रताप सिंह तथा वनरक्षक संदीप राय, रश्मि चैरसिया, संगीता अहिरवार, ओम प्रकाश सिंह, अमित कोरी और रामदयाल सूत्रकार शामिल रहे। सुरक्षा श्रमिक हलके यादव एवं हुकम सिंह ने भी सहयोग किया। पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय रेस्क्यू टीम ने वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के निर्देशन में अहम भूमिका निभाई। टीम में उदय मणि सिंह परिहार, अरविंद रैकवार, तफशील खान, अर्जुन पाल और पुरुषोत्तम यादव शामिल रहे। वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना एवं उपवनमंडलाधिकारी रचना शर्मा मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी और समन्वय करती रहीं। रात के समय सीमित दृश्यता और ग्रामीणों की भीड़ के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। सिमरिया थाने के पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रित करने में सहयोग किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button