पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

दिव्यांगता प्रमाण पत्र शाम तक जारी करने के दिए निर्देश

अधिकारियों से कहा- शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

पन्ना। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कई आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी परेशानियां रखीं। कलेक्टर हर्ष सिंह ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित एक प्रकरण सामने आने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को उसी दिन शाम तक प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को शासकीय कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने अन्य आवेदनों के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय पर निराकरण करने के लिए कहा। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित प्रकरणों पर कार्रवाई की।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button