पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

36 वर्षों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के बाद एएनएम रंजना शर्मा हुईं सेवानिवृत्त

देवेन्द्रनगर। स्वास्थ्य विभाग के डडवरिया सेक्टर में एएनएम श्रीमती रंजना शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने लगभग 36 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं समर्पित भाव से प्रदान कीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीमती रंजना शर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान दिया गया। इसके अतिरिक्त टीबी मुक्त भारत अभियान, पल्स पोलियो अभियान, फाइलेरिया मलेरिया कार्यक्रम तथा अनमोल पोर्टल सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में उन्होंने पूरी निष्ठा लगन एवं कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रंजना शर्मा का सरल, सहज सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार उन्हें अन्य कर्मचारियों से अलग पहचान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी सौंपी गई,इन्होंने कभी कार्य से पीछे हटने या मना करने का भाव नहीं दिखाया बल्कि प्रत्येक दायित्व को पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाया। डॉ. जैन ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पिछले लगभग दो वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद रंजना शर्मा ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण बनाए रखा और निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती रहीं।विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य के प्रति उनका यह समर्पण पूरे स्वास्थ्य विभाग के लिए एक अनुपम एवं अनुकरणीय उदाहरण है। उनका सेवाकाल केवल एक नौकरी नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की माताओं बहनों और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित सेवा की प्रेरणादायक कहानी है।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, बीसीएम श्रीमती सोनम स्वास्थ्य विभाग की शबी ई ई सोमवती,सेक्टर सुपरवाइजर राजेश जैन, पूजा विश्वकर्मा समस्त एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्रीमती रंजना शर्मा के परिवार के सदस्य, बेटियां एवं जेठ भी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। अंत में डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल शासकीय दायित्वों से मुक्ति है समाज और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ाव का अंत नहीं। जब भी उन्हें किसी प्रकार की आवश्यकता होगी स्वास्थ्य विभाग एवं उनका पूरा परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।उनकी सेवाएं कार्यशैली और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button