पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

मुख्यमंत्री के कथित बयान के विरोध में आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विश्व आदिवासी दिवस पर दिए गए कथित विरोधात्मक बयान के खिलाफ जिला आदिवासी कांग्रेस ने शनिवार को पन्ना में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और झूमाझटकी हुई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के बाद आदिवासी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि 9 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित है और दुनिया के 192 देशों में मनाया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण दिवस पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सवाल उठाना मूलनिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का अपमान है। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासी और वंचित वर्ग का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं किया और अपनी भाषा में सुधार नहीं किया तो आदिवासी समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button