पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

वोट रक्षक अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प, कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति

मतदाता सूची के सत्यापन और मताधिकार की रक्षा पर जोर

पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में वोट बचाओ, देश बचाओ और वोट रक्षक अभियान को जिले में प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्नाटक सरकार के राज्य गारंटी कार्यान्वयन प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पा अमरनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मतदाता अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रिय भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त करने, मतदाता सूची का सत्यापन करने, सूची से हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी जुटाने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को जिले के प्रत्येक बूथ तक मजबूती से संचालित करने का संकल्प लिया। बैठक में संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही गांव-गांव में वोट बचाओ, देश बचाओ चैपाल आयोजित कर मतदाता अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए 20 नवंबर को गुनौर विधानसभा, 21 नवंबर को पवई विधानसभा और 22 नवंबर को पन्ना विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में बूथ स्तर पर अभियान की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और भोपाल में होने वाले संविधान रक्षा मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वोट रक्षक अभियान को जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर जनजागरूकता और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। बैठक में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, महेंद्र बागरी, जीवनलाल सिद्धार्थ, वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, पुरुषोत्तम जड़िया, संजय पटेल, राकेश गर्ग और आनंद शुक्ला सहित कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडलम पदाधिकारी तथा बीएलए-2 उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button