पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर

पन्ना। कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज नगर भ्रमण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जनपद पंचायत पन्ना के सभाकक्ष में संचालित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सहायिका एवं सुपरवाईजर से संवाद कर कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे कार्यों, पोषण ट्रैक एप के उपयोग, गर्भवती व धात्री महिलाओं की सतत निगरानी के कार्य तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक मंगलवार की गतिविधियों की जानकारी ली। जिला कलेक्टर द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को पन्ना जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी सेवाओं के क्रियान्वयन की निगरानी तथा बाल विवाह पर रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। आंगनबाड़ी सहायिकाओं से उनके दायित्व भी पूछे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button