पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मेरठ में दमखम दिखाएंगी पन्ना की तीन कराते खिलाड़ी

10वीं ऑल इंडिया रॉयल चैलेंजर्स कप प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

पन्ना। मेरठ उत्तर प्रदेश में 14 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली 10वीं ऑल इंडिया रॉयल चैलेंजर्स कप कराते प्रतियोगिता 2026 में पन्ना की तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के लिए फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस एवं ट्रेडिशनल शोटो-काई कराते संघ की टीम रवाना हो गई है। जिला ट्रेडिशनल शोटो-काई कराते संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्युषा भारती 40 किलोग्राम, आस्था कुशवाहा 35 किलोग्राम और हर्षिता विश्वकर्मा 45 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। संघ के सचिव इरफान खान ने बताया कि प्रत्युषा और आस्था को महिला प्रशिक्षक हर्षिता विश्वकर्मा द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया गया है। खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता का आयोजन शिहान अमित गुप्ता, अध्यक्ष ट्रेडिशनल शोटो-काई कराते इंडिया द्वारा किया जा रहा है। टीम को शुभकामनाएं देते हुए शिहान अमित गुप्ता, संरक्षक पहलवान सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, दीपांशु गोस्वामी, अनामिका विश्वकर्मा, नशरूम नाज, सैफ उल्ला, आकाश वर्मन सहित पदाधिकारियों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। जिले को तीनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button