पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया कलेक्ट्रेट की शाखाओं का औचक निरीक्षण

रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और कार्यालयों में साफ-सफाई के निर्देश

लंबित राजस्व प्रकरणों एवं वित्तीय कार्यों की भी ली जानकारी

पन्ना। नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यालयों और शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण, कार्यालयों के सुचारु संचालन और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधीक्षक शाखा सहित विधि, आवक-जावक, सामान्य, वित्त, भू-अर्जन एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर रिकॉर्ड और पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए सभी कक्षों में नियमित साफ-सफाई, पुराने अभिलेखों को दुरुस्त करने तथा कंडम वाहनों एवं अनुपयोगी सामग्री के नियमानुसार अपलेखन के निर्देश दिए।

ई-दक्ष केंद्र पहुंचकर कलेक्टर ने शासकीय कर्मचारियों के दक्षता संवर्धन के लिए संचालित प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षक वैभव सोनी एवं प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी ली।

जिला कोषालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आहरण-संवितरण अधिकारियों द्वारा देयक प्रस्तुत करने से लेकर कोषालय स्तर पर उनके पारित होने तक की प्रक्रिया समझी। उन्होंने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button