पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

नेषनल कराटे प्रतियोगिता में पन्ना की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

हर्षिता विश्वकर्मा ने दो सिल्वर, आस्था कुशवाहा ने जीता ब्रॉन्ज मेडलय तीन खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

पन्ना। खेल के क्षेत्र में पन्ना जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया रॉयल चैलेंज ट्रेडिशनल शोटोकई कराटे प्रतियोगिता में फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस एवं पन्ना जिला शोटोकई कराटे संघ के तीन खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इनमें दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में महिला प्रशिक्षक एवं कराटे खिलाड़ी हर्षिता विश्वकर्मा ने सीनियर वर्ग के काटा और कुमिते इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं आस्था कुशवाहा ने 35 किलोग्राम भार वर्ग के कुमिते इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रतियोगिता में प्रत्यूष भारती ने भी पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिला शोटोकई कराटे संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना एवं मार्शल आर्ट क्लासेस के संरक्षक पहलवान सिंह, जिला शोटोकई कराटे संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, एकेडमी के संचालक एवं कोच इरफान खान, जिला वूशु संघ पन्ना के अध्यक्ष महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दीपांशु गोस्वामी, जू-जित्सु संघ पन्ना की अध्यक्ष अनामिका विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष नशरूम नाज और पन्ना हेल्थ क्लब के संचालक सैफ उल्ला ने खिलाड़ियों एवं कोच इरफान खान को बधाई दी। अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button