पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

अजयगढ़ में एक ही रात दो सूने मकानों में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

ताले तोड़कर घरों को बनाया निशाना, जंगल में मिले खाली बक्से

पन्ना। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के खोए मोहल्ले में 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी कर लिए। एक ही रात में हुई दो वारदातों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले जागेश्वर बसोर के घर को निशाना बनाया। यहां से 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी कर ले गए। इसके बाद पास ही स्थित राजेश के घर में घुसकर दो हजार रुपये नकद, सोने का एक जेवर, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोर घरों से बड़े बक्से भी उठाकर ले गए थे। बाद में ये बक्से कुछ दूरी पर जंगल में लावारिस हालत में मिले। सुबह चोरी की जानकारी सामने आने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button